देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने कलेक्टर से शिकायत की है कि, मेरा पति बात-बात पर बंदूक तानकर डराता है। इस वजह से मैं मानसिक रुप से काफी परेशान हूं। महिला ने जब डीएम से यह शिकायत की तो उन्होंने आरोपी की बंदूक का लाइसेंस ही निरस्त कर दिया है। इसके अलावा बंदूक को जब्त करने के निर्देश भी दे दिए है।
बंदूक से डराकर मांगता है दहेज- महिला
देहरादून DM सविन बंसल का कहना है कि, एक महिला ने शिकायत पत्र देकर पति के द्वारा उनको आए दिन डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार दहेज की मांग को लेकर उसका पति बंदूक से उसे डराता है। डीएम ने बताया कि, लोक शांति, पारिवारिक सुरक्षा की व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी को निर्देशित किया है कि, वह शस्त्र राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रख लें। वहीं, संबंधित व्यक्ति को आदेश के अनुसार अपना पक्ष 15 दिन के अंदर रखने का भी मौका दिया गया है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft