पटना। बिहार विधानसभा के सदन में नीतीश सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में भाजपा के वॉकआउट के बीच ध्वनि मत से बहुमत साबित किया। सरकार के आग्रह पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिस पर भाजपा के विधायकों ने विरोध जताया और सदन से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान सरकार के पक्ष में 160 वोट पड़े और विपक्ष में शून्य वोट पड़े। नीतीश कुमार ने दो हफ्ते पहले बीजेपी से गठबंधन तोड़ आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। वहीं, 26 अगस्त को बिहार के नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी होना है। इसके लिए गुरुवार को नामांकन होगा।
भाजपा पर साधा निशाना
बिहार विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस में बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी जैसे नेताओं ने मुझे सम्मान दिया। मैंने भाजपा से ताल्लुक 2013 में तब खत्म किया, जब इन नेताओं को किनारे लगाया जाने लगा था। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि मैंने भाजपा को विधानसभा चुनाव जिताया। इनका बहुत सम्मान किया। मेरे साथियों ने कहा था कि कुछ गड़बड़ है, लेकिन मैंने किसी का भरोसा नहीं किया। फिर भी भाजपा ने जेडीयू को तोड़ने की साजिश की।
अब होगा मजबूती से काम- नीतीश
सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधे निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में लोग प्रचार-प्रसार में ही व्यस्त हैं। गठबंधन बदलने पर नीतीश कुमार ने कहा कि ये लोग हमारी पार्टी का नाश करने में लग गए तो हमारे लोगों ने कहा कि अब नहीं रहना। तब हम वापस हो गए। अब मजबूती से काम होगा।
मुख्यमंत्री अपने संबोधन के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। आरसीपी सिंह के बहाने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने इस दौरान 2024 का प्लान भी पेश किया और कहा कि एकजुट विपक्ष ही पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देगा।
129 वर्षीय योग गुरु शिवानंद बाबा का निधन, तीन दिन से थे बीमार, BHU में ली अंतिम सांस
भारतीय सेना में भर्ती होने का मौका, इन पदों होनी है भर्तियां, जानिए
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft