दिल्ली। गुरुग्राम में एक बार फिर रफ्तार का तांडव देखने को मिला। नेशनल हाईवे एग्जिट 9 पर भीषण सड़क हादसे में 05 लोगों की मौत मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को पास के अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि हादसा थार (कार) के डिवाइडर से टकराकर पलटने से हुआ है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पढिए पूरा घटनाक्रम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे के आसपास की है। थार सवार लोग उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान कार की रफ्तार तेज होने के कारण गुरुग्राम राजीव चौक के लिए नेशनल हाईवे से एग्जिट लेते समय कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के समय कार में 06 लोग सवार थे। मरने वालों में कौन-कौन शामिल हैं, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
आए दिन होते है हादसे
गुरुग्राम में बेकाबू रफ्तार की वजह से हुआ इस तरह का यह कोई पहला हादसा नहीं है। कुछ महीने पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। साइबर सिटी थाना क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार होंडा अमेज ने महिंद्रा थार को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार गाड़ी बिजली के खंभे पर जाकर अटक गयी थी। होंडा सिटी कार थार से इस कदर टकराई की थार चला रही युवती अपना संतुलन खो बैठी और थार बिजली के खंभे पर जा चढ़ी थी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी कार चालक को चोट नहीं लगी थी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft