लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार और सहयोगियों से फूट के खतरे के बीच समाजवादी पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक पत्र जारी करके 18 बड़े नेताओं को सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इन सभी को शीघ्र अपना-अपना काम प्रारंभ करने का भी निर्देश जारी किए है।
सदस्यता अभियान की कमान प्रभारियों के हाथ
अखिलेश यादव ने सपा के 5 जुलाई से चल रहे सदस्यता अभियान की रफ्तार धीमी देख कर कमान अपने हाथों में ले ली है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सभी बड़े नेता अब सदस्यता अभियान को सफल करने में एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। इसके लिये प्रदेश को 18 जोन में बाटने का कार्य किया गया है। जिसमें एक प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक जोन में लगभग 5 जिलों को शामिल किया गया है। सभी प्रभारियों की रिपोर्टिंग सीधे अखिलेश यादव करेंगे।
कद्दावर नेताओं के कंधों पर जिम्मेदारी
सपा ने सदस्यता अभियान को बढ़ाने के अभियान को गति देने के लिए गठित 18 सदस्यीय दल में पार्टी के यूपी अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक इंद्रजीत सरोज, विधायक रामअचल राजभर तथा विधायक महबूब अली को शामिल किया है। इनके अलावा, पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री दयाराम पाल, पूर्व मंत्री किरनपाल कश्यप, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी मिठाई लाल शामिल है।
इन्हें भी सौंपा दायित्व
अखिलेश यादव ने पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार सिंह, पूर्व विधान परिषद सदसय-नेता प्रतिपक्ष संजय लाठर, पूर्व विधान परिषद सदस्य शशांक यादव,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ प्रोफेसर बी पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजीपुर राजेश कुशवाहा और समाजवादी पार्टी कार्यालय, उत्तर प्रदेश के केके श्रीवास्तव और डॉ हरिश्चंद को भी जिम्मेदारी सौंपी है।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, इंसान का इंसान से हो भाईचारा!
UP के मंत्री राजभर बोले- केन्द्र सरकार हमें बंदूक दे तो हम पाकिस्तान में घुसकर मारेगें
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft