लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर हवाई जहाज के जरिए लखनऊ ले जाया गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान साधना गुप्ता का निधन हुआ। उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका शनिवार को निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद रहे।
बता दें कि, मुलायम सिंह यादव की साधना गुप्ता दूसरी पत्नी थी। साधना के एक बेटा प्रतीक यादव हैं और उनकी शादी अपर्णा सिंह से हुई है। अपर्णा भाजपा की नेता हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 से पहले ही अपर्णा ने सपा को छोड़ भाजपा का दामन थामा था।
साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। हालांकि, उनकी पत्नी अपर्णा यादव का राजनीति से गहरा रिश्ता है। अपर्णा लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से साल 2017 में चुनाव भी लड़ चुकी है।
सीएम योगी ने जताया दु:ख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी साधना गुप्ता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है और कहा है कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, इंसान का इंसान से हो भाईचारा!
UP के मंत्री राजभर बोले- केन्द्र सरकार हमें बंदूक दे तो हम पाकिस्तान में घुसकर मारेगें
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft