Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियारुसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दुनियाभर की नजर इस मुलाकात पर...

रुसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दुनियाभर की नजर इस मुलाकात पर

 Newsbaji  |  Dec 04, 2025 07:49 PM  | 
Last Updated : Dec 04, 2025 08:02 PM
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचें।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचें।

दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार की शाम 2 दिवसीय प्रवास पर भारत पहुंच गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर खुद जाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी और पुतिन की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और दुनिया के कई शक्तिशाली देशों की नजरें अहम बैठक पर रहने वाली है। 

भारत-रूस के बीच कई अहम मसलें
इस यात्रा के दौरान दोनों नेता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे, जिनमें रक्षा सहयोग और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, ऊर्जा सुरक्षा और कच्चे तेल की लंबी अवधि की आपूर्ति, व्यापार संतुलन और भारतीय निर्यात बढ़ाने के उपाय, क्षेत्रीय सुरक्षा और बहुध्रुवीय दुनिया में रणनीतिक समन्वय शामिल है। पुतिन के साथ आए रूसी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से भी संकेत मिलता है कि दोनों देश आर्थिक साझेदारी को लाभ होने की संभावना है। 

यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन का पहला दौरा
फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है। इसी कारण यह दौरा और अधिक संवेदनशील व रणनीतिक हो गया है। रूस और भारत दशकों से घनिष्ठ साझेदार रहे हैं और मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों में दोनों देशों के सामने कई साझा चुनौतियां हैं।

दुनिया की महाशक्तियां विशेषकर अमेरिका और चीन इस मुलाकात पर बारीकी से निगरानी कर रही हैं। अमेरिका इस बात को लेकर चिंतित है कि, रूस और भारत की साझेदारी कहीं उसके भू-राजनीतिक हितों को कमजोर न कर दें। चीन भी इस दौरे को रणनीतिक संतुलन के संदर्भ में देख रहा है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft