दिल्ली। लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा हो रही है। दोनों सदनों में इस पर खूब बहस हुई। इस विशेष चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा और RSS पर तीखा हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा कि, वंदे मातरम का नारा लगाने वाले शहीदों की कुर्बानी पर जिनका कोई इतिहास नहीं, वे आज देशभक्ति के ठेकेदार बने घूम रहे हैं।
भाजपा वंदेमातरम का कर रही अपमान
संसद सदन में संजय सिंह ने कहा कि, वंदे मातरम मातृभूमि की वंदना है, लेकिन जो मातृभूमि को बेच रहे हैं, वे उसकी वंदना नहीं, अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार देशभक्ति की बाते करती है, लेकिन एक रुपए में अपने मित्र को हजारों एकड़ जमीन और लाखों पेड़ दे दिए है। उन्होंने कहा कि रेल, सेल, तेल और देश की जमीन बेचकर मातृभूमि की वंदना नहीं हो सकती, जो लोग देश बेच रहे हैं, वे वंदे मातरम का अपमान कर रहे हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि जब व्यापारी बिजली की समस्या लेकर पहुंचे तो मंत्री ने बस जय श्रीराम बोलकर गाड़ी बढ़ा दी। उन्होंने सवाल किया कि, क्या भगवान राम ने कहा है कि निकम्मे बनो और जनता को अंधेरे में रखो। संजय सिंह ने RSS पर आजादी के आंदोलन से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भगत सिंह, राजगुरु, अशफाकउल्ला, बिस्मिल और खुदीराम बोस फांसी के फंदे पर वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे, तब संघ क्या कर रहा था?
RSS ने न तो कभी तिरंगा फहराया, न राष्ट्रगान स्वीकार किया और न वंदे मातरम बोला है। 1949 में RSS के अखबार ऑर्गेनाइजर में राष्ट्रगान का विरोध किया गया था। देश के प्रधानमंत्री और BJP को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि, 3 देश भक्त युवकों ने जब RSS मुख्यालय पर तिरंगा फहराया, तो संगठन ने उन्हीं के खिलाफ FIR कर दी और 13 वर्ष तक मुकदमा चला था। उन्होंने कहा कि, जो तिरंगे और राष्ट्रगान का विरोध करें, वे भारत माता के सच्चे सपूत नहीं हो सकते है।
UP में 3 करोड़ वोट काटने की तैयारी
सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि, भाजपा उत्तर प्रदेश में SIR फॉर्म के नाम पर करीब 3 करोड़ वोट चोरी करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि आपने तो वोट की भी चोरी कर ली है। जिस तरह फिल्मों में डाकू जय भवानी बोलकर गांव लूटते थे, भाजपा वंदे मातरम बोलकर लोकतंत्र लूट रही है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी, महंगाई, दलितों-पिछड़ों पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि, देश आज 200 लाख करोड़ रुपए के कर्ज तले दबा है और सरकार देशभक्ति का नाटक कर रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft