Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियाछत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में रेड अलर्ट, भयंकर बारिश होने की आशंका...

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में रेड अलर्ट, भयंकर बारिश होने की आशंका

 Newsbaji  |  Jul 26, 2025 09:52 AM  | 
Last Updated : Jul 26, 2025 09:52 AM
देश के कई हिस्सों में भारी का अलर्ट जारी
देश के कई हिस्सों में भारी का अलर्ट जारी

दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र और गोवा में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि झारखंड, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान के पूर्वी भाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है। यह अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों, ओडिशा और झारखंड पहुंचेगा। इस कारण आज व कल इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। विभाग ने कहा कि हिमाचल में बारिश का दौर जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, राज्यों में शुक्रवार शाम तक लगभग 221 सड़कें, 36 बिजली के ट्रांसफार्मर और 152 जलापूर्ति योजनाएं बंद रहीं।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में जमकर बारिश होगी और इसी के चलते मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव समेत अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार के 25 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा कि, प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। पटना स्थित मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि, बीते शुक्रवार को पटना, सीवान, औरंगाबाद, जमुई, भागलपुर, बांका, हाजीपुर, नवादा, बेगूसराय, समस्तीपुर समेत 20 जिलों में तेज बारिश हुई है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft