देहरादून. देवभूमि उत्तराखंड से एक गजब की खबर निकल कर सामने आई है। जहां देहरादून निवासी एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार को अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम करके, एक अदालत में वसीयतनामा पेश किया है।
वसीयतनामा में अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा देते हुए 80 वर्षीय पुष्पा मुन्जियाल ने न्यायालय से अनुरोध किया कि उनके बाद उनकी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंप दिया जाए। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पास लगभग 50 लाख की एफडी व 10 तोला सोना है। जिसे उसने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नाम कर दिया है। बुजुर्ग महिला को विश्वास है कि राहुल गांधी सच्चा है और वह उसकी संपत्ति का सही उपयोग करेगा।
वहीं, इस बाबत देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि बाद में मुन्जियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंप दिया।
राहुल गांधी के नाम किया वसीयतनामा
पूर्व में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रहीं मुन्जियाल का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण अपनी संपत्ति उनके नाम की है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।
उनका कहना है कि, चाहे इंदिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। जबकि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया है।
पुष्पा मन्जियाल है अविवाहित
मिली जानकारी के मुताबिक, उनके पिता के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी करीबी संबंध रहे। जीवन भर अविवाहित रहीं 80 वर्षीय पुष्पा मुन्जियाल फिलहाल देहरादून के प्रेमधाम वृद्धाश्रम में रह रही हैं। वहीं, मुन्जियाल ने कोर्ट में अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कि मेरे देहांत के बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंप दिया जाए। बड़ी बात यह है कि वो बार-बार कहती है कि राहुल गांधी उनकी संपत्ति का सही इस्तेमाल करेंगे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft