दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव की हालत काफी नाजुक हो गई है। उन्हें देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इससे पहले उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बुधवार रात उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया है।
दरअसल, दो दिन पहले लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे। जिससे उनके शरीर में तीन जगह फैक्चर हुआ है। वह पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे थे। ऐसे में चोट के कारण उनकी हालत और खराब हो गई है।
बॉडी में तीन जगहों पर फैक्चर
लालू यादव के दिल्ली पहुंचने के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि, सीढ़ी से गिरने के कारण उनके शरीर में तीन जगह पर फैक्चर हुआ है। इससे उनका शरीर पूरी तरह से लॉक हो चुका है और उनके शरीर में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है। तेजस्वी ने बताया, एम्स में उनका पूरा चेकअप किया जाएगा।
उनके परिवार के सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव के फेफड़ों में पानी भर चुका है। इससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं उनका क्रेटनिन भी चार से छह पहुंच गया है। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की भी बात चल रही है। तेजस्वी यादव ने बताया, एक बार राजद प्रमुख की तबीयत ठीक हो जाए, उसके बाद उन्हें सिंगापुर ले जाने के लिए डॉक्टरों से बात करेंगे।
राबड़ी यादव ने की लोगों से अपील
वहीं, लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने लालू यादव के चाहने वालों से कहा कि वे लोग परेशान न हों, चिंता की कोई बात नहीं है। राजद अध्यक्ष ठीक हो रहे हैं। आप सभी उनके लिए दुआ कीजिए कि वे जल्द ही हम सभी के बीच होंगे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft