दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने IPL से भी संन्यास ले लिया है। उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा, "आज मेरा आईपीएल करियर भी खत्म हो रहा है।" 16 साल के IPL करियर में अश्विन ने कुल 221 मैच खेले। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 5 टीमों का प्रतिनिधित्व किया। बता दें कि वह दिसंबर, 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं।
आर. अश्विन ने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना IPL डेब्यू किया था। उसके बाद वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। वह आखिरी सीजन-2025 चेन्नई सुपर किंग्स में लौटे थे, जिसमें खेलने के बाद उन्होंने अब क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

आर.अश्विन ने अपने पोस्ट में अपनी सभी लीग का भी शुक्रिया अदा किया, जिनके लिए वह IPL में खेले। उन्होंने लिखा, इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और जो मुझे अभी तक BCCI और IPL ने दिया है, उसके लिए उनका भी बहुत शुक्रिया। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।
आर. अश्विन IPL रिकॉर्ड
अश्विन IPL में 5 टीमों के लिए खेले। उनका आईपीएल सफर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 2009 में शुरू हुआ था। पहले सीजन वह 2 मैच ही खेल पाए। अपने अंतिम आईपीएल सीजन-2025 में वह सीएसके के लिए 9 मैच खेले, जिसमें उनके नाम 7 विकेट रहे। देखें उनके किन फ्रेंचाइजियों के लिए कितने विकेट हैं।
- CSK के लिए (2009-15 और 2015)- 106 मैचों में 97 विकेट
- RPS के लिए (2016)- 14 मैचों में 10 विकेट
- PBKS के लिए (2018-19)- 28 मैचों में 25 विकेट
- DC के लिए (2020-22)- 28 मैचों में 20 विकेट
- RR के लिए (2022-24)- 45 मैचों में 35 विकेट
कुल 5 टीमों के लिए खेलते हुए अश्विन ने 221 IPL मैचों में 187 विकेट लिए है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी-20 मैच खेले, इसमें उनके नाम क्रमश 537, 156 और 72 विकेट हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft