नई दिल्ली. असामाजिक तत्वों द्वारा अमेरिकी दूतावास के बाहर अमेरिका के विरोध में पोस्टर चिपकाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आधी रात में लगाया पोस्टर- पुलिस
पुलिस ने बताया कि, शुक्रवार रात लगभग 10:15 बजे उन्हें जानकारी मिली कि अज्ञात लोगों ने कुछ पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें अमेरिका को कहा गया है कि वो भारत को धमकाना बंद करे। पोस्टर में कहा गया है कि भारत को अमेरिका की आवश्यकता नहीं है, उलटा अमेरिका को ही चीन के खिलाफ भारत की जरूरत है। इस तरह के शब्दों का उपयोग किया गया है।
वहीं जानकारी के अनुसार, इस मामले में अज्ञात के खिलाफ दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बहरहाल, पुलिस अब सर्विलांस की मदद से दोषियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि अमेरिका के डिप्टी NSA दलीप सिंह द्वारा भारत के खिलाफ दिए गए बयान के बाद अमेरिकी दूतावास के बाहर पोस्टर चिपकाने की यह घटना सामने आई है। अमेरिकी दूतावास के साइन बोर्ड पर जो पोस्टर चिपकाया गया है, उसमें लिखा है कि 'भारत को धमकाना बंद करो. हमें US की आवश्यकता नहीं है, बल्कि अमेरिका को चीन के खिलाफ भारत की जरूरत है। हमें अपनी अनुशासित और बहादुर भारतीय सेना पर गर्व है।
वहीं, पोस्टर लगाने की घटना से एक दिन पहले अमेरिका के डिप्टी NSA दलीप सिंह ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के लिए भारत के स्टैंड पर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले देशों को भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिका नहीं चाहेगा कि भारत के ऊर्जा और दूसरी चीजों के इम्पोर्ट में रूस की हिस्सेदारी बढ़े। भारत को इस बात की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए कि यदि चीन ने कभी LAC पर उल्लंघन किया तो रूस उसके बचाव में खड़ा होगा।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft