नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2022 में होने वाले पहले विदेशी दौरे का शेड्यूल जारी हो गया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी 02 मई से 04 मई तक यूरोप के दौरे पर रहने वाले है। वे जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का दौरा करेंगे और इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री जर्मनी में फेडरल चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वे भारत-जर्मनी के बीच छठवीं अंतर्सरकारी बैठक में भी शामिल होंगे।
भारत-जर्मनी इंटर गवर्नमेंटल कंसल्टेशंस (IGC) के छठे एडिशन में दोनों नेता शामिल होंगे। साल में दो बार आयोजित होने वाला IGC अलग डायलाग फार्मेट है जिसमें दोनों पक्षों के कई मंत्री शामिल होते है। यह चांसलर स्कोल्ज के साथ प्रधानमंत्री की पहली IGC तो है ही साथ ही नए जर्मन सरकार के साथ इस तरह का पहला गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट कंसल्टेशन है। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री और चांसलर स्कोल्ज एक बिजनेस इवेंट को संयुक्त तौर पर संबोधित करेंगे। साथ ही जर्मनी में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ भी पीएम मोदी उनसे मुलाकात करेंगे और बातचीत भी करेंगे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft