Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियाPM मोदी आज रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर व मामलों पर दे सकते हैं बयान...

PM मोदी आज रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर व मामलों पर दे सकते हैं बयान

 Newsbaji  |  May 12, 2025 04:43 PM  | 
Last Updated : May 12, 2025 04:43 PM
PM मोदी आज रात 8 बजे करेंगे संबोधित
PM मोदी आज रात 8 बजे करेंगे संबोधित

दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ भारत सैन्य कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बता दें कि 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ था। 

7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई से बौखलाकर पाकिस्तान ने भारत पर 400 से ज्यादा ड्रोन दागे। गौरतलब है कि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन को मार गिराया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर जबरदस्त हमला किया था।

भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को एक दूसरे के सैन्य हवाई अड्डों पर हमले और नुक़सान पहुंचाने के दावे किए। दोनों देशों के बीच तनाव शीर्ष पर था। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सक्रिय हुए। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बातचीत की।

शनिवार दोपहर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) ने भारत के डीजीएमओ से फोन पर बात की थी। इस बातचीत में दोनों देश जमीन, वायु और जल क्षेत्र से एक-दूसरे के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए थे। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft