नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक शांति वाली खबर सामने आ रही है। शनिवार को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के रुख कम करने पर पाकिस्तान के भी नरमी बरतने की बात कही है।
डिप्टी PM ने दिया बयान
इसके साथ ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने परमाणु कमांड की बैठक स्थगित हो जाने की जानकारी दी है। पाकिस्तान की ओर से यह सारे पहल ऐसे समय में हुए हैं, जब अमेरिका और चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। इशाक डार ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा, "भारत को अब आक्रमकता से रुक जाना चाहिए। अगर भारत रुकता है तो हम भी रुक जाएंगे। हम युद्ध के पक्षधार नहीं है। हम बेवजह विनाश और धन की बर्बादी नहीं चाहते हैं।"
अमेरिकी के दखल के बाद बदला पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा कि अगर भारत आगे के हमले बंद कर दे तो उनका देश तनाव कम करने पर विचार करेगा। हालांकि, इशाक डार ने चेतावनी दी कि अगर भारत ने कोई हमला किया तो "हम भी जवाब देंगे।" डार ने पाकिस्तान के जियो न्यूज को बताया कि उन्होंने यह संदेश अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी दिया था, जब उन्होंने दो घंटे पहले नई दिल्ली से बात करने के बाद उनसे संपर्क किया था। डार ने कहा कि, हमने जवाब दिया क्योंकि हमारा धैर्य अपनी सीमा तक पहुंच गया था। अगर वे यहीं रुक गए तो हम भी रुकने पर विचार करेंगे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft