दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों में राज्यपालों के पदों पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 9 राज्यपालों/उपराज्यपालों की अदला-बदली और नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल में कई मौजूदा राज्यपालों को दूसरे राज्यों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली के उपराज्यपाल पद से हटाकर लद्दाख भेजा गया है। वहीं तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश से तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं आर.एन. रवि को तमिलनाडु से पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है।
इसके अलावा राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल से तमिलनाडु भेजा गया है, जबकि कविंद्र गुप्ता को लद्दाख से हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले को राज्यों के प्रशासनिक ढांचे में ताजगी और संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देश में राज्यपालों की नई नियुक्तियां
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft