दिल्ली। खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया है। कश्मीर सिंह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है और 2016 में पंजाब की नाभा जेल से हुए हाई-प्रोफाइल फरारी कांड में फरार होने वाले कुख्यात अपराधियों में से एक था। NIA ने रविवार को यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस की मदद से की है।
जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी खालिस्तानी आतंक की एक साजिश के मामले में हुई है। जेल से भागने के बाद, कश्मीर सिंह ने बब्बर खालसा और हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा जैसे खालिस्तानी आतंकियों के साथ मिलकर काम किया। वह भारत के बाहर बैठे आतंकियों की योजनाओं में मदद करता था। NIA के अनुसार, कश्मीर सिंह बब्बर खालसा इंटरनेशनल और रिंदा के नेपाल स्थित नेटवर्क का एक अहम हिस्सा था। उस पर आरोप है कि वह नेपाल में छिपे आतंकियों को रहने की जगह, पैसे और सामान पहुंचाने का काम करता था।
वांटेड आतंकी
NIA ने इस केस को अगस्त 2022 में दर्ज किया था। इसमें बब्बर खालसा, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन जैसे आतंकी संगठनों की जांच की जा रही है। जांच में पता चला कि आतंकियों और अपराधियों का एक बड़ा नेटवर्क भारत मेंसीमापार से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, आईईडी और अन्य आतंकी सामग्री भेजने का काम करता है। कश्मीर सिंह को NIA ने घोषित अपराधी बताया था और उसके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपए इनाम की घोषणा भी की गई थी।
जुलाई 2023 में NIA ने इस केस में हरविंदर सिंह रिंदा, लांडा और सात अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद छह और लोगों के खिलाफ दो और चार्जशीटें दाखिल की गईं। अगस्त 2024 में NIA ने लांडा के भाई तरसेम सिंह को यूएई से प्रत्यर्पण करवाया और भारत लाया। दिसंबर 2024 में एक और आरोप पत्र दाखिल किया गया।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft