दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिनों की अधिकांश कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद तीसरे दिन भी गतिरोध बरकरार रहने के आसार है। इससे पहले मानसून सत्र के दूसरे दिन बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हंगामा हुआ। संसद के अंदर से लेकर बाहर तक सियासी संग्राम देखने को मिला। विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा में बिहार एसआईआर का मुद्दा उठाया और जमकर हंगामा किया।
सदन में नारेबाजी और हंगामे के कारण कार्यवाही नहीं चल सकी। 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद पहले दोपहर 12 बजे, फिर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। बाद में हंगामा न थमता देख दोनों सदनों के पीठासीन सभापति ने कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। सोमवार को भी सदन कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई थी।
बिहार में चुनाव आयोग के SIR पर चर्चा की मांग, लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और लोकतांत्रिक अधिकारों पर इसके खतरे के तत्काल मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया। वहीं, राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी ने भी कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की।
इसके अलावा राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, सैयद नसीर हुसैन, रानानी अशोकराव पाटिल और रंजीत रंजन ने भी कार्यस्थगन प्रस्ताव दिए हैं। तीनों सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft