Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियाबस-ट्रक की जबरदस्त टक्कर, छत्तीसगढ़ के 04 श्रद्धालुओं की मौत, अन्य 09 गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी...

बस-ट्रक की जबरदस्त टक्कर, छत्तीसगढ़ के 04 श्रद्धालुओं की मौत, अन्य 09 गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी

 Newsbaji  |  Sep 15, 2025 10:58 AM  | 
Last Updated : Sep 15, 2025 10:58 AM
जौनपुर जिले में सड़क हादसे में 04 लोगों की मौत 09 गंभीर घायल
जौनपुर जिले में सड़क हादसे में 04 लोगों की मौत 09 गंभीर घायल

रायपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार की दरमियानी रात को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर कुल्हनामऊ गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के 04 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 09 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

अयोध्या से लौट रही थी बस
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की दरमियानी रात करीब 11:00 बजे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर लौट रहे थे। वे वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए डबल डेकर बस में सवार थे। देर रात लगभग 2:30 बजे जब बस कुल्हनामऊ क्षेत्र में पहुंची तो सामने चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रही बस अपना नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से जा टकराई।

बताया जा रहा कि, हादसे में बस सवार, अपरन भवन की पत्नी आशा भवन ( जिला कांकेर), कुशव साहू की पत्नी गुलाब (निवासी अम्मीडीह टोला गांव, जिला राजनाथगांव), बस चालक दीपक समेत कुल 04 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में सुधा मंडल (जिला, कांकेर), लखन दास (जिला कांकेर), वीरेंद्र मंडल (जिला कांकेर), सोमेश साहू (निवासी ढाबा, जिला राजनाथगांव) सहित 09 लोग गंभीर घायल है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचें। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। अफसरों ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft