इंटरनेशनल डेस्क। बांग्लादेश से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जहां पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। BNP नेता खालिदा जिया ने आज सुबह यानि मंगलवार को अंतिम सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। खालिदा ने बीते दिनों ही आगामी चुनाव को लेकर नामांकन पत्र भी दाखिल किया था।
जानकारी के अनुसार, खालिदा जिया ने सोमवार को बोगुरा 7 सीट से BNP की टिकट पर नामांकन पर्चा भरा था। दोपहर 3 बजे पार्टी के सीनियर नेताओं ने डिप्टी कमीश्नर और रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में खालिदा का नामांकन पत्र जमा किया था। नामांकन पत्र दाखिल करते हुए BNP नेताओं ने कहा था कि, खालिदा जिया हॉस्पिटल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। BNP ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया था।
बोगुरा सीट का रहा है ऐतिहासिक महत्व
खालिदा जिया ने जिस सीट से पर्चा भरा। उसका ऐतिहासिक महत्व रहा है। खालिदा जिया के पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जिया उर रहमान का घर बोगुरा 7 में रहा है। खालिदा ने वर्ष 1991, 1996 और 2001 में इसी क्षेत्र से चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनीं थी।
भारत के जलपाईगुड़ी में हुआ था जन्म
खालिदा जिया का जन्म 15 अगस्त 1945 को ब्रिटिश इंडिया के बंगाल प्रेसिडेंसी के दिनाजपुर में हुआ था जो अब भारत के पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में आता है। खालिदा के पिता इस्कंदर मजुमदार एक चाय व्यापारी थे। बंटवारे के समय खालिदा महज 2 वर्ष की थीं। तब उनके पिता परिवार समेत बांग्लादेश के दिनाजपुर चले गए। प्रवास के बाद खालिदा जिया ने दिनाजपुर मिशनरी स्कूल और फिर दिनाजपुर गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की। वर्ष 1960 में मात्र 15 वर्ष की उम्र में उनकी शादी पाकिस्तानी आर्मी कैप्टन जियाउर रहमान से हो गई, जो बाद में बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने थे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft