दिल्ली। भारत ने महिला विश्व कप जीत कर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को महिला विश्व कप-2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की है।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को सीरीज़ की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला, जबकि मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड शेफाली वर्मा को दिया गया।
बता दे कि, बारिश के कारण देरी से शुरू हुए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 298 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।
भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने नाबाद 58 रन, स्मृति मंधाना ने 45 रन, ऋचा घोष ने 34 रन, जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 रन और कप्तान हरमनप्रीत ने भी 20 रन बनाए। वहीं, साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों में आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट गिराए, जबकि एन म्लाबा, नादिन डी क्लर्क और क्लो ट्रायोन को 1-1 सफलता हासिल की।
वहीं दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत काफी खराब हो गई। शुरुआती 03 विकेट जल्द गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार शतक जमाया और टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 98 गेंदों में 11 चौके और 01 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। उनके अलावा एनरी डर्कसन ने 35 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ों के आगे टिक नहीं सकें। पूरी टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
वहीं, भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ी की। उन्होंने 9.3 ओवर में सिर्फ 32 रन देकर 5 विकेट गिराए। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 02 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी और अमनजोत कौर को 1-1 विकेट लेने में सफल रही।
दुनिया के सामने रचा नया इतिहास
भारत ने पहली बार महिला वन-डे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम पर किया है। इससे पहले टीम वर्ष 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची तो थी, लेकिन खिताब से चूक गई थी। इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रचा दिया है। भारत के इस ऐतिहासिक जीत का जश्न स्टेडियम से लेकर पूरे देश में मनाया गया।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft