रांची। झारखंड के रांची में कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह के आवास पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। फिलहाल विधायक के आवास पर इनकम टैक्स के अफसरों की छापेमारी जारी है। छापेमारी को लेकर जयमंगल सिंह का बयान भी आया है। उन्होंने बताया कि उनके बिहार में पटना स्थित घर पर भी छापा की कार्रवाई चल रही है। यह कार्रवाई कोयले से जुड़ी हुई है।
बताया जा है कि ED ने पश्चिम बंगाल और झारखंड के एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई अवैध तरीके से सेना की जमीन पर कब्जा करने वालों पर हो रही है। यह छापा जिन जगहों पर चल रहा है, उनमें कोलकाता के बिजनेसमैन अमित अग्रवाल व अन्य लोगों के घर और दफ्तर शामिल हैं।
जयमंगल सिंह बेरमो से विधायक है। कोयला व्यवसायी अजय सिंह के घर पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। अजय विधायक अनूप सिंह के करीबी है। शिवशंकर यादव के यहां भी छापे की कार्रवाई हुई है। कांग्रेसी नेताओं के अलावा रांची स्थित न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी की चल रही है।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी अग्रवाल से जुड़े परिसरों समेत रांची और आसपास के इलाकों में करीब आठ जगहों और कोलकाता में चार जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft