Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियाभीषण कार हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 800 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी...

भीषण कार हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 800 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी

 Newsbaji  |  Dec 08, 2025 10:05 AM  | 
Last Updated : Dec 08, 2025 10:05 AM
कार काई में गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार काई में गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब एक कार जिले के प्रसिद्ध मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, कार सप्तश्रृंगी माता के मंदिर की ओर जा रही थी, तभी भवारी झरने के पास ओवरटेक करने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया। भवारी झरना अपने तीखे मोड़ और संकरी सड़क के लिए जाना जाता है। इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। PMO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "महाराष्ट्र के नासिक में हुई दुर्घटना में 6 लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि नासिक जिले के सप्तश्रृंगी गढ़ में एक वाहन के गिरने से हुई दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुःख में शामिल हैं। 

मुआवजें की घोषणा
राज्य सरकार की ओर से इन श्रद्धालुओं के उत्तराधिकारियों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जांच अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल वाहन किनारे से फिसलकर नीचे गहरी घाटी में गिर गया, जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी पीड़ित पटेल परिवार के थे और मंदिर दर्शन के लिए एक साथ यात्रा कर रहे थे। पीड़ितों की पहचान कीर्ति पटेल, मणिबेन पटेल, रसीला पटेल, विट्ठल पटेल, लता पटेल और पचन पटेल के रूप में हुई है।


 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft