Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियापूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश कलमाडी का निधन, 81 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, लंबी बीमारी से थे पीड़ित...

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश कलमाडी का निधन, 81 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, लंबी बीमारी से थे पीड़ित

 Newsbaji  |  Jan 06, 2026 08:53 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2026 09:00 AM
सुरेश कलमाडी का निधन, पुणे में होगा अंतिम संस्कार
सुरेश कलमाडी का निधन, पुणे में होगा अंतिम संस्कार

पुणे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पुणे के पूर्व सांसद सुरेश कलमाडी का दुखद निधन हो गया है। उन्होंने 81वर्ष की अयु में आखिरी सांस ली। कलमाडी भारतीय खेल प्रबंधन के उतार-चढ़ाव से जुड़े रहे। सुरेश कलमाडी पुणे से तीन बार लोकसभा सांसद रहे। कांग्रेस सरकार में वे केंद्रीय मंत्री भी बने। 

जानकारी के अनुसार, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद सुबह करीब 3:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। पुणे से पूर्व सांसद और रेलवे के पूर्व राज्य मंत्री कल्माडी के परिवार में उनकी पत्नी, एक शादीशुदा बेटा, बहू, दो शादीशुदा बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं। उनका पार्थिव शरीर दोपहर करीब 2:00 बजे तक पुणे के एरंडवाने में उनके घर, कल्माडी हाउस में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे पुणे के नवी पेठ में वैकुंठधाम में किया जाएगा। सुरेश भारतीय ओलंपिक संघ के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे।

ED और CBI ने की थी जांच
वे वर्ष 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन समिति के अध्यक्ष थे, लेकिन इस आयोजन से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों ने उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया। उन पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे। कलमाडी पर आयोजन के प्रबंधन और ठेकों के आवंटन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। CBI और ED ने इस मामले में जांच की, लेकिन बाद में सबूतों के अभाव में कलमाडी को क्लीन चिट दे दी गई थी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft