दिल्ली। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सत्यपाल मलिक के एक्स अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। सत्यपाल मलिक के निजी सचिव के.एस.राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, सत्यपाल मलिक का निधन दोपहर 01:12 बजे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हो गया। सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के अलावा बिहार, गोवा और मेघालय के राज्यपाल भी रहे।
किडनी की समस्या
सत्यपाल मलिक, जो जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल थे। 05 अगस्त 2025 को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट और विभिन्न समाचार स्रोतों द्वारा पुष्टि की गई है।
CBI ने दाखिल की थी चार्जशीट
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने किरू पनबिजली परियोजना रिश्वत मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और पांच अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। CBI ने वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज होने के बाद कहा था कि, यह मामला 2019 में किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर परियोजना के सिविल कार्यों के लगभग 2200 करोड़ रुपए के ठेके को एक निजी कंपनी को देने में कथित गड़बड़ी से संबंधित था।
कौन थे सत्यपाल
सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसवाड़ा गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म एक जाट परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ कॉलेज से विज्ञान स्नातक और एलएलबी की डिग्री हासिल की। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने वर्ष 1968-69 में मेरठ कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में की थी। वर्ष 1974-77 तक वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे और 1980 से 1989 तक राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1989 से 1991 तक वह जनता दल के सदस्य के रूप में अलीगढ़ से 9वीं लोकसभा के सांसद भी रहें।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft