Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियापूर्व जेलर सुनील सांगवान BJP में शामिल, उनके कार्यकाल के दौरान 6 बार पैरोल पर राम रहीम को मिली रिहाई...

पूर्व जेलर सुनील सांगवान BJP में शामिल, उनके कार्यकाल के दौरान 6 बार पैरोल पर राम रहीम को मिली रिहाई

 Newsbaji  |  Sep 05, 2025 11:03 AM  | 
Last Updated : Sep 05, 2025 11:03 AM
हरियाणा की सुनारिया जेल के अधीक्षक रहे सुनील सांगवान भाजपा में शामिल
हरियाणा की सुनारिया जेल के अधीक्षक रहे सुनील सांगवान भाजपा में शामिल

गुरुग्राम। हरियाणा की सुनारिया जेल के अधीक्षक रहे सुनील सांगवान भाजपा में शामिल हो गए हैं। सांगवान के जेलर रहते बलात्कार और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम को 06 बार पैरोल या फर्लो पर रिहा किया जा चुका है। भाजपा उन्हें हरियाणा की चरखी दादरी सीट से चुनाव लड़ा सकती है। 

बता दे कि, सांगवान 22 वर्षों से अधिक समय से सरकारी सेवा में रहे। वह 2002 में हरियाणा जेल विभाग में शामिल हुए थे। उन्होंने कई जेलों के अधीक्षक के रूप में कार्य किया है, जिसमें रोहतक की सुनारिया जेल भी शामिल है, जहां उन्होंने 05 वर्षों तक सेवा की। यह वही जेल है जहां डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह अपनी दो महिला अनुयायियों से रेप और पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के आरोप में सजा काट रहा है।

वर्तमान में 21 दिनों के लिए फरलो पर जेल से बाहर, राम रहीम बार-बार पैरोल और फर्लो के लिए खबरों में रहा है। जिन 10 मौकों पर राम रहीम सिंह पैरोल या छुट्टी पर था, उनमें से 06 मौके तब थे, जब सांगवान उस जेल के अधीक्षक थे। सुनील सांगवान पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे हैं। वह दो महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

सुनील सांगवान स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के बाद राजनीति में आए हैं। उनके आवेदन को रविवार को हरियाणा सरकार ने स्वीकार कर लिया है। सोमवार को ही वह भाजपा में शामिल हुए। जेल महानिदेशक (डीजी) ने रविवार को राज्य के सभी जेल अधीक्षकों को एक ईमेल भेजा, जिसमें उन्हें उसी दिन ‘नो-ड्यू’ प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया गया था।

वर्ष 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहलवान बबीता फोगाट को चरखी दादरी से मैदान में उतारा था। हालांकि, वह 24,786 वोट (19.59 प्रतिशत वोट शेयर) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। उनके बाद सतपाल सांगवान थे, जिन्होंने जननायक जनता पार्टी (JJP) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और 29,577 वोट (23.38 प्रतिशत वोट शेयर) हासिल किए थे। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft