जोधपुर। राजस्थान के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें बीकानेर के एक हार्डकोर बदमाश से जान का खतरा होने की आशंका के चलते 4 हथियारबंद पुलिस जवान 24 घंटे तैनात किए गए हैं। दरअसल, बीजेपी के वरिष्ठ दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री जसवंतसिंह जसोल के पुत्र मानवेन्द्र सिंह जसोल बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और सांसद और विधायक के पद पर रह चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, बीकानेर के एक हार्डकोर बदमाश से जान का खतरा होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच कराई तो, जांच में खतरे की आशंका की पुष्टि हो गई है। इसके बाद PHQ के निर्देश पर जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट से 4 हथियारबंद जवानों बल तैनात कराया गया है। सारे जवान 24 घंटे मानवेन्द्र सिंह जसोल के साथ रहेंगे। उनके जोधपुर स्थित आवास पर भी पुलिस बल की तैनाती कराई गई है।
पुलिस हुई अलर्ट
खुफिया जानकारी के अनुसार, बीकानेर का एक हार्डकोर बदमाश काफी समय से विदेश में है। संभावना यह है कि, वह दुबई में है। यह गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का खास गुर्गा है। उसने जोधपुर के 2 अन्य हार्डकोर बदमाशों से संपर्क किया था और संभवत: बीजेपी नेता जसोल पर हमले की योजना पर चर्चा की थी। पुलिस को खुफिया सूचना के माध्यम से यह पता चला और गोपनीय जांच में उन्हें जान के खतरे की पुष्टि होना पाया गया है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft