नई दिल्ली. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद तनाव का माहौल है। यहां बुक्रलिन सबवे स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में 13 लोग जख्मी भी हुए हैं। फिलहाल अभी कितने लोग ज्यादा घायल हुए है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। वहीं पुलिस ने फायरिंग के बाद एक संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मौके पर सुरक्षाबलों का दस्ता और फॉरेंसिक टीम के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस गोलीबारी में 13 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है, लेकिन फिलहाल पुलिस मौके पर राहत अभियान चला रही है। वहीं वारदात के बाद पूरे शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
फायरिंग के समय थी ज्यादा भीड़
सबवे स्टेशन पर तब गोलीबारी हुई, जब ज्यादातर लोग अपने काम के लिए जा रहे थे और वहां भीड़भाड़ ज्यादा थी। यही वजह रही कि ज्यादा लोग इस गोलीबारी की चपेट में आने की संभावना हैं। फायरिंग की इस घटना के बाद न्यूयॉर्क में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बंदूकधारियों का कई लोग हुए शिकार
फायर बिग्रेड के कर्मचारी ने बताया कि, उसने स्टेशन पर धुएं के लिए एक कॉल का जवाब दिया और कई लोगों को बंदूकधारियों का शिकार पाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में लोगों को फर्श पर खून से लथपथ दिखाया गया है और सिटीजन ऐप के फुटेज में घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस अधिकारी नजर आ रहे है।
न्यूयॉर्क शहर पुलिस विभाग (NYPD) ने कहा कि, इस समय कोई सक्रिय विस्फोटक उपकरण घटनास्थल पर नहीं हैं। चश्मदीद गवाहों को NYPD क्राइम स्टॉपर्स को 800577TIPS पर कॉल करने के लिए कहा गया है। कृपया क्षेत्र से दूर रहें। उपलब्ध होने पर अधिक जानकारी दी जाएगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft