नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- फटाफट पेट्रोल के टैंक फुल करवा लीजिए, मोदी सरकार का चुनावी ऑफर खत्म होने जा रहा है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग धर्म एवं झूठ के नाम पर वोट लेते हैं। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल के कानून-व्यवस्था और गुंडागर्दी का मामला उठाया। इसके साथ ही उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भाजपा की 'बी' टीम बताया।
वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री अजय राय के समर्थन में शुक्रवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि 'भाजपा के लोग पूरे देश में हिंदू धर्म की बात करते हैं, हिंदू धर्म का मतलब सच्चाई है। मगर, भाजपा के लोग झूठ के नाम पर वोट लेते हैं।'
उन्होंने सरकार पर मीडिया के लोगों दबाकर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते कि वे हिंदू धर्म की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘नहीं मोदी जी, आप धर्म की नहीं, झूठ की रक्षा करते हो। आप अपनी कुर्सी बचाने के लिए असत्य की रक्षा करते हैं।'
बताते चलें कि राहुल गांधी चार मार्च को बनारस पहुंचे थे। यहां बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और फिर फूलपुर में कांग्रेस की सभा को संबोधित किया। इस चुनाव में प्रियंका गांधी ने ही कांग्रेस की कमान संभाल रखी है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft