बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक छप्परनुमा मकान में रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट में एक महिला और उसकी दो बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई है। वहीं आग से बच्चों और बेटे को बचाने के प्रयास में महिला का पति भी गंभीर रूप से झुलस गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जबरपुरवा गांव के रहने वाले राजमल विश्वकर्मा का कच्चा मकान था। जिस पर छप्पर रखा हुआ था। मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे राजमल की पत्नी पिंकी चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। इससे पहले की पिंकी बाहर निकल पाती, आग की चपेट में आकर बगल में रखा छोटा गैस सिलिंडर फट गया। इससे आग भड़क गई और मड़हा आग का गोला बन गया। आग में पूरा परिवार फंस गया। राजमल की पत्नी ने बच्चों को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन 8 माह की बेटी दीपाली और 4 साल की बेटी शिवानी बुरी तरह झुलस गई। बच्चों को बचाने के प्रयास में पिंकी भी गंभीर रूप से झुलस गई और तीनों की मौत हो गई है।
घायलों का इलाज जारी
उधर, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग बुझाई। अग्निकांड की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के लोगों ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। एएसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि, अग्निकांड में महिला और उसकी दो बेटियों की झुलसकर मौत हुई है। महिला का पति और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। दोनों का उपचार हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft