लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के कलेक्टर महेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार को जिला कारागार का दौरा किया। साथ में सीडीओ अनिल कुमार सिंह और एएसपी अरुण सिंह भी साथ में मौजूद रहे। डीएम ने बैरकों का निरीक्षण करने के साथ बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
डीएम ने बंदियों को शासन की मंशा के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए है और कहा कि, बीमार बंदियों के इलाज में लापरवाही न बरती जाए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी किए है।
साफ-सफाई पर ज्यादा जोर
उन्होंने बंदियों से खाने-पीने के बारे में जानकारी हाशिल की। खुद ही खाने की गुणवत्ता देखी। जेल में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखनी है।
महिला बंदियों से चर्चा
डीएम ने महिला बंदियों से भी चर्चा की है। साथ ही उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। उनके निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक/जेलर पंकज सिंह, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, अजय कुमार सिंह व राजेंद्र कुमारी और चिकित्सक डॉ. सुनील मौजूद रहे। सभी को निर्देशित किया गया है कि महिला व पुरुष बंदियों को जेल में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
भारतीय सेना में भर्ती होने का मौका, इन पदों होनी है भर्तियां, जानिए
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, इंसान का इंसान से हो भाईचारा!
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft