लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब समाजवादी पार्टी बड़ी सर्जरी करने की तैयारी में जुट गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी में है। उन्होंने सपा के यूपी अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा और अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का ऐलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की उम्मीदों के मुताबिक नतीजे ना आने के बाद से ही सपा की कार्यकारिणी भंग किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा था। अब खबर है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर शुरुआत में होने वाले सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद नए सिरे से सपा कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा इसके लिए पार्टी ने अपने स्तर पर मंथन करना शुरु कर दिया है।
जानकारों का मानना है कि, अखिलेश यादव के इस कदम को यूपी चुनाव में सपा को मिली हार के नतीजे के रूप में देखा जा रहा है। यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा में 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे अखिलेश यादव को चुनाव नतीजों में महज 111 सीटों से संतोष करना पड़ा। इसके बाद से ही पार्टी की अंदुरुनी सर्जरी करने की बाते कहीं जा रही थी।
विधानसभा चुनाव के इन नतीजों को लेकर कई नेताओं और सियासी जानकारी ने अखिलेश यादव की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए थे और उन्हें बस चंद चहेते लोगों से घिरे रहने का आरोप लगाया था। ऐसे में अखिलेश यादव द्वारा सपा की सभी संगठनों और प्रकोष्ठों को भंग करने को वर्ष 2024 में होने वाले संसदीय चुनाव की तैयारी से जोड़कर बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। बहरहाल पार्टी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की पूरी कोशिश में जुट गई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft