जम्मू-कश्मीर। जम्मू में पत्रकार के घर गिराए जाने का मामला सियासत का रंग लेते जा रहा है। दरअसल, JDA ने कुछ दिन पहले अतिक्रमण विरोधी अभियान में एक मुस्लिम पत्रकार अराफाज अहमद डिंग का मकान गिरा दिया था। इस मामले में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी का बयान सामने आया है। चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सक्सेना से अपील की है कि, जम्मू के नरवाल इलाके में जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (JDA) द्वारा पत्रकार अरफाज डिंग का घर गिराए जाने की जांच का आदेश देंवे।
चुनी हुई सरकार ने नहीं दिया आदेश- सुरिंदर
इस मामले में सुरिंदर चौधरी ने कहा कि, निर्माण को जमींदोज करने में मदद करने वाली पुलिस LG के अधीन हैं। JDA के वाइस चेयरमैन को LG के आदेश पर नियुक्त किया गया है। अगर यह डिमोलिशन उनके आदेश पर नहीं हुआ तो क्या इन अधिकारियों ने उपराज्यपाल या मुख्यमंत्री के निर्देश के बिना ही यह कदम उठाए। सुरिंदर चौधरी ने कहा कि, हमारी सरकार ने इसका आदेश नहीं दिया था। उन्होंने जांच जारी रहने तक अतिक्रमण हटाने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की मांग राज्यपाल से की है।
सुरिंदर चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना के दावे का जिक्र करते हुए कहा कि, रैना ने दावा किया था कि उपराज्यपाल ने घर गिराने के आदेश नहीं दिए थे। अगर रैना सच कह रहे हैं तो उनका कॉल रिकॉर्ड डेटा निकाला जाना चाहिए। उन्होंने JDA वाइस-चेयरमैन से यह भी पूछा कि गिराने का ऑर्डर किसने दिया और कहा कि, इस काम के लिए जिम्मेदार अफसरों की जवाबदेही पक्की की जाएगी।
बिना नोटिस के गिराया घर
जानकारी के अनुसार, JDA ने गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान गुलाम कादिर डिंग का एक मंजिला घर गिरा दिया। इलाके के लोगों ने दावा किया कि वे पिछले चार दशकों से वहां रह रहे थे और उन्हें पहले से कोई नोटिस भी नहीं दिया गया था।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft