दिल्ली। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को औपचारिक नोटिस भेजा है। यह नोटिस 10 अगस्त 2025 को जारी किया गया, जिसमें उनसे 2024 लोकसभा चुनाव में वोटर फ्रॉड के आरोपों के सबूत मांगे हैं।

राहुल गांधी ने दावा किया था कि, 70 वर्षीय मतदाता शकुन रानी ने दो बार वोट डाला, जो कि चुनाव आयोग के डेटा पर आधारित है। लेकिन CEO के शुरुआती जांच में पता चला कि शकुन रानी ने सिर्फ एक बार वोट दिया था। नोटिस में साफ लिखा है कि जो टिक मार्क वाला दस्तावेज राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया, वह पोलिंग ऑफिसर द्वारा जारी किया गया आधिकारिक कागज नहीं है।
नोटिस पर नोटिस
यह नया नोटिस 7 अगस्त 2025 के पहले नोटिस के बाद आया है, जिसमें CEO ने राहुल गांधी से शपथपत्र देकर अपने आरोपों का ब्यौरा देने को कहा था। राहुल गांधी ने उस दिन दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि कर्नाटक में बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी हुई है। उन्होंने कहा कि, महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में ही 1,00,250 वोट चोरी हुए हैं, जिनमें डुप्लीकेट एंट्री, फर्जी पते और एक ही जगह पर बड़े पैमाने पर रजिस्ट्रेशन शामिल हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि, यह सब भाजपा के फायदे के लिए चोरियोग्राफ किया गया था।
वोट चोरी अभियान
राहुल गांधी ने इस मुद्दे को जनता तक ले जाने के लिए votechori.in नाम की वेबसाइट भी लॉन्च की है और लोगों से अपील की कि, वे पारदर्शिता की मांग में शामिल हों। उनका कहना है कि वोट चोरी वन मैन, वन वोट के सिद्धांत पर हमला है और इसके लिए साफ-सुथरी वोटर लिस्ट जरूरी है।
वहीं, 8 अगस्त 2025 को बेंगलुरु में आयोजित वोट अधिकार रैली में राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के डिप्टी CM और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार भी शामिल हुए। शिवकुमार ने भी CEO को महादेवपुरा और गांधीनगर में वोटर फ्रॉड की शिकायत दी और कहा कि यह गड़बड़ी पूरे प्रदेश में हुई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft