केरल। केरल के सबरीमाला सोना चोरी मामले की जांच कर रही SIT ने शुक्रवार को भगवान अयप्पा मंदिर के मुख्य पुजारी कंदरारू राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद एक अज्ञात जगह पर पूछताछ के लिए ले गई थी, बाद में उन्हें SIT टीम ऑफिस लेकर आई, जहां उनकी औपचारिक गिरफ्तारी की गई।
जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में अब ED ने भी केरल के सबरीमाला सोना चोरी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। SIT के अफसरों ने बताया कि, यह गिरफ्तारी मामले के मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पद्मकुमार के बयानों के आधार पर की गई है। SIT की जांच में सामने आया है कि, राजीवरु के पोट्टी के साथ करीबी संबंध संबंध थे और उन्होंने मंदिर में द्वारपालक की प्लेटों तथा श्रीकोविल के द्वार-फ्रेम की री-प्लेटिंग की सिफारिश की थी।
अब तक 11 लोगों की हो चुकी गिरफ्तार
जब त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने री-प्लेटिंग के लिए उनसे अनुमति मांगी, तो राजीवरु ने इसे मंजूरी दे दी थी। SIT अफसरों के अनुसार, राजीवरु से इस मामले में पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। केरल हाईकोर्ट द्वारा इस सोना चोरी मामले की जांच के लिए SIT के गठन के बाद यह 11वीं गिरफ्तारी की है।
यह था मामला
केरल हाई कोर्ट ने सबरीमला अय्यपन मंदिर में स्थित 'द्वारपालक' की मूर्तियों से गायब हुए सोने का पता लगाने के लिए विजिलेंस जांच के आदेश दिए। हाई कोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया और करीब 4.54 किलोग्राम सोने का पता न चलने पर चिंता जताई। बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में जब मूर्तियों की प्लेटिंग दोबारा की गई थी उसी समय से यह सोना गायब है। इस सोने की कीमत करीब 7 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft