चेन्नई। तमिलनाडु में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने DMK सरकार में मंत्री आई. पेरियासामी और उनके विधायक बेटे आईपी सेंथिल कुमार के ठिकानों पर दबिश दी थी। इस मामले में अब चेन्नई पुलिस ने छापा मारने वाले ED अफसरों पर अपराध दर्ज किया है। चेन्नई के विधायक छात्रावास स्थित पेरियासामी और सेंथिल कुमार के ठिकाने पर ईडी ने दबिश दी थी। बताया जा रहा कि, चेन्नई पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। इससे केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच टकराव के हालात बनते जा रहे है।
तमिलनाडु के ग्रामीण विकास मंत्री पेरियासामी और उनके बेटे सेंथिल कुमार के तीन ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी थी। पहले केंद्रीय बलों को तीनों जगह तैनात किया गया था। कई घंटे तक ईडी की छापे की कार्रवाई चली थी। पेरियासामी और सेंथिल कुमार का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। कोर्ट में सोमवार 18 अगस्त को सुनवाई होनी है।
उधर, तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK ने मंत्री पेरियासामी और सेंथिल कुमार पर ईडी के छापे के बारे में प्रतिक्रिया दी है। उनकी तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, पार्टी न तो ईडी से डरेगी और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से। उन्होंने आरोप लगाया है कि, जांच एजेंसियों को भाजपा चुनावी हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा विपक्षी दलों के नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर वोट चोरी की सियासत कर रही है।
सत्ताधारी दल का कहना है कि, वोट चोरी के मुद्दें से ध्यान हटाने के लिए ईडी ने पेरियासामी के ठिकानों पर छापा मारा है। बता दें कि, बीते दिनों हिंदी के मुद्दे पर तमिलनाडु सरकार और केंद्र के बीच तलवारें खिंची थीं। तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने एलान कर रखा है कि उनकी पार्टी इस बार तमिलनाडु में सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft