जयपुर। राजस्थान में सीकर के फतेहपुर में मंगलवार देर रात करीब 10:40 बजे बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 28 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बस बीकानेर से जयपुर की ओर जा रही थी, जबकि सामने से एक ट्रक झुंझुनूं से बीकानेर की दिशा में आ रहा था। फतेहपुर के पास दोनों वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और कई यात्री अपनी सीटों में ही फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिससे हाईवे पर चल रहे अन्य वाहनों ने रुककर स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया।
स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर पूरे मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को निकालने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीमें उनका इलाज कर रही हैं। हादसे में घायल अधिकांश यात्री गुजरात के रहने वाले थे, जो जम्मू स्थित वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। इसके बाद वे खाटू श्याम जी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन फतेहपुर में यह हादसा हो गया।
डॉक्टरों के अनुसार, कई घायल यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में वृद्ध और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस घटना के कारणों की जांच जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि, घायलों में से 7 की स्थिति गंभीर है, जिन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं और उन्हें विशेष देखरेख में रखा गया है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft