नोयडा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है। एक के बाद एक हुए कई विस्फोट में आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस दुर्घटना ने तीन लोगों को अपनी चपेट में लिया और उकी मौत हो गई है। लेकिन अभी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री में दमकल कर्मियों की कई टीमें मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। घायलों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। जिम्मेदार अधिकारी मौके पर तैनात हैं। यह दुर्घटना देवबंद के निहाल खेड़ी मार्ग पर हुई है। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि, फैक्ट्री की छत तक उड़ गई।
बता दे कि, हादसे के वक्त पटाखा फैक्ट्री में करीब 9 लोग काम कर रहे थे जो वीडियो सामने आए हैं। उसमें देखा जा सकता है कि मानव शरीर के कुछ अंग हादसे वाली जगह के पास बिखरे हुए थे। कुछ लोगों के हाथ और पैर बिखरे देखे गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मौके पर पुलिस व दमकल अफसर तेजी से राहत व बचाव का कार्य कर रहे है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft