लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में हर घर पर तिरंगा झंडा फहराएगी। आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी में भी 11 से 17 अगस्त तक करीब 4 करोड़ से ज्यादा तिरंगे झंडा फहराया जाएगा।
भाजपा का अभियान
इस अभियान को चलाने के पीछे सरकार का मकसद हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाना है। साथ ही स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव भी उजागर करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि का सहयोग से अभियान को पूरा किया जाएगा।
झण्डा निर्माण समूहों का होगा गठन
प्रदेश के सभी गांवो में हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए संस्कृति विभाग हर घर, दुकानों, कार्यालयों, स्कूलों और नलकूपों पर झण्डा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। वहीं झण्डा बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को सम्मिलित करते हुए "झण्डा निर्माण समूहों' का गठन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय टेलर और ITI के प्रशिक्षकों की मदद भी ली जाएगी। जिससे इस अभियान को गति मिल सकें।
सरकारी राशन की दुकानों पर तिरंगा झंडा
झंडा बिक्री के लिए सरकारी राशन की दुकानों पर भी उपलब्ध होंगे। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों पर जन जागरूकता के लिए पैम्फलेट, बैनर, एलईडी वैन आदि के माध्यम से इस अभियान की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
खादी विभाग की रहेगी अहम भूमिका
बड़ी संख्या में तिरंगा झंडा बनाने में खादी विभाग की मदद ली जाएगी। सरकार ने खादी विभाग को झंडा बनाने के निर्देश दिए है, ताकि बड़े पैमाने पर झंडा बनाने की व्यस्था हो सकें और सरकार की मंशानुसार अभियान सफल हो सकें।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, इंसान का इंसान से हो भाईचारा!
UP के मंत्री राजभर बोले- केन्द्र सरकार हमें बंदूक दे तो हम पाकिस्तान में घुसकर मारेगें
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft