रायपुर। विधानसभा चुनाव 2022 में देश के कई राज्यों में फिर भगवा लहरा दिया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 10 मार्च को मतगणना के बाद नतीजे आ गए हैं। इनमें से 4 राज्यों में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा को मिली जबरदस्त जीत के बाद अब देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एकात्म परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा अकेले ही 255 सीटों पर जीत हाशिल की है, जबकि गठबंधन के साथ उसकी सीटें मिलकार 273 हो गई हैं। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) ने 111 सीटें जीती हैं। कुल 403 सीटों में से बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी हाल मिली है। यहां कांग्रेस महज 2 सीटें ही जीत पाई है, जो पिछले चुनाव की तुलना में 5 कम है। गोवा और मणीपुर में भी बीजेपी को जीत मिली है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों के साथ एकतरफा जीत हाशिल की है।
उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुए। यहां बीजेपी को 47 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस 19 सीटों पर ही सिमट गई है। यहां आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुल सका है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह जनता की जीत है।
(TNS)
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft