Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियारेल गाड़ी से य़ात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 01 अक्टूबर से रेल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव...

रेल गाड़ी से य़ात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 01 अक्टूबर से रेल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव

 Newsbaji  |  Sep 16, 2025 09:04 AM  | 
Last Updated : Sep 16, 2025 09:04 AM
भारतीय रेल प्रशासन ने रेल टिकट बुकिंग व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव
भारतीय रेल प्रशासन ने रेल टिकट बुकिंग व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव

Delhi. भारतीय रेल प्रशासन ने रेल टिकट बुकिंग व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव किया है। सोमवार को रेल प्रबंधन की तरफ से एक बयान जारी किया गया कि, 01 अक्टूबर 2025 से केवल आधार कार्ड का उपयोग करके प्रमाणित लोग ही IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जनरल बुकिंग खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान टिकट बुक कर सकते हैं।

रेल प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि, यह परिवर्तन यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि आरक्षण प्रणाली का लाभ अंतिम उपयोगकर्ता तक पहुंचे। साथ ही इसका दुरुपयोग न किया जा सकें। दूसरी तरफ, भारतीय रेलवे के काउंटरों पर सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग का मौजूदा समय अपरिवर्तित रहेगा। इसके अलावा बयान में कहा गया है कि, मौजूदा नियमों के तहत अधिकृत टिकट एजेंटों को सामान्य आरक्षण के पहले 10 मिनट के दौरान बुकिंग करने से अभी भी प्रतिबंधित किया गया है।

बता दें कि, 01 जुलाई 2025 से केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही तत्काल योजना के तहत ऑनलाइन टिकट बुक कर पा रहे हैं। 15 जुलाई 2025 से रेलवे ने यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और अधिकृत एजेंटों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग हेतु OTP आधारित प्रमाणीकरण शुरू किया है।

रेलवे ने तत्काल टिकट प्रणाली के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई के तहत पिछले 06 महीनें में 24 मिलियन उपयोगकर्ता खातों को ब्लॉक कर दिया है और 02 मिलियन को संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया है। वर्तमान में, IRCTC के 130 मिलियन पंजीकृत उपयोगकर्ताओं में से 12 मिलियन से अधिक आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता शामिल हैं।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft