विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में सेना भर्ती में शामिल होने के लिए 22 अगस्त से 02 सितंबर 2025 तक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती विदिशा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम, सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के द्वारा हो रही है। इस रैली में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न श्रेणियों के अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत केंद्रीय नियंत्रण श्रेणी के पदों में, सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक, धर्म गुरु (JCO), JCO कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया 31 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 को होगी। इन पदों के लिए केवल वे ही अभ्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने सेना द्वारा जून-जुलाई 2025 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) उत्तीर्ण किया है। रैली के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ों की जांच और चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।
रात में होगी दौड़
भर्ती में शामिल होने वाले योग्य अभ्यार्थियों को प्रवेश-पत्र शीघ्र ही उनके ई-मेल पर भेज दिए जाएंगे। भर्ती स्थल पर प्रवेश केवल प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि और समय के अनुसार ही मिलेगा। विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है कि अभ्यर्थियों की दौड़ रात्रि 1:00 बजे से प्रारंभ होगी।
रैली में भाग लेने के लिए अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड, सभी आवश्यक दस्तावेज़ अधिसूचना अनुसार तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft