Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियाअमूल ने अपने 700 उत्पादों के दाम घटाए...दूध, घी,मक्खन से लेकर आइसक्रीम सस्ता, GST कटौती के बाद फायदा...

अमूल ने अपने 700 उत्पादों के दाम घटाए...दूध, घी,मक्खन से लेकर आइसक्रीम सस्ता, GST कटौती के बाद फायदा

 Newsbaji  |  Sep 21, 2025 07:46 AM  | 
Last Updated : Sep 21, 2025 07:46 AM
 अमूल कंपनी ने अपने उत्पादों में भारी गिरवाट की।
अमूल कंपनी ने अपने उत्पादों में भारी गिरवाट की।

दिल्ली। अमूल कंपनी ने अपने उत्पादों में भारी गिरवाट की है, जिसका आम आदमी को सीधा फायदा होगा। GST दर में कटौती के बाद 700 उत्पादों की कीमतों में कमी की है। यह कटौती दूध, दही, मक्खन, आइसक्रीम जैसे उत्पादों पर की गई है। नई दरें 22 सितंबर, 2025 से लागू हैं। 

जानकारी के अनुसार, अमूल ने 700 से ज्यादा उत्पादों के दाम घटा दिए हैं। यह कदम GST की दरों में कमी होने के बाद उठाया गया है। अमूल ने यह फैसला किया है कि, GST में जो भी कटौती हुई है, इसका मतलब है कि अब आपको अमूल के मक्खन, घी, पनीर, चॉकलेट, बेकरी आइटम और फ्रोजन स्नैक्स सस्ते मिलेंगे।

दूध के दाम हुए कम
दूध के दाम कम हुए हैं। अमूल ताजा टोन्ड मिल्क (1 लीटर UHT) अब 77 रुपए की जगह 75 रुपए में मिलेगा। वहीं, अमूल गोल्ड (1 लीटर UHT) की कीमत 83 रुपए से घटकर 80 रुपये हो गई है। रोजाना इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की बात करें तो अमूल बटर (100 ग्राम) अब 62 रुपए की जगह 58 रुपए में मिलेगा। 500 ग्राम के पैक की कीमत 305 रुपए से घटकर 285 रुपए हो गई है। घी के दामों में भी भारी कटौती हुई है। 1 लीटर का कार्टन अब 40 रुपए सस्ता होकर 610 रुपए में मिलेगा। वहीं, 5 लीटर का टिन 200 रुपए सस्ता होकर 3,075 रुपए में मिलेगा।

फ्रोजन और प्रोसेस्ड आइटम भी सस्ते हुए हैं। फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) की कीमत 99 रुपए से घटकर 95 रुपए हो गई है। प्रोसेस्ड चीज (1 किलो ब्लॉक) 30 रुपए सस्ता होकर 545 रुपए में मिलेगा। छोटे पैक भी सस्ते हुए हैं। चीज क्यूब्स (200 ग्राम) 9 रुपए और डाइस्ड चीज ब्लेंड (200 ग्राम) 14 रुपए सस्ते हुए हैं।

आइसक्रीम के दामों में भारी गिरावट 
आइसक्रीम के दामों में सबसे ज्यादा कटौती हुई है। टब वनीला मैजिक (1 लीटर) की कीमत 195 रुपए से घटकर 135 रुपए हो गई है। यानी 60 रुपए की बचत। वहीं, लोकप्रिय कुल्फी पंजाबी (60 मिली) अब सिर्फ 10 रुपए में मिलेगी, जबकि पहले यह 15 रुपए में मिलती थी। प्रीमियम फ्लेवर जैसे ड्यूएट्ज गोल्ड मैंगो (60 मिली) की कीमत 25 रुपए कम हुई है।

यहां तक कि छोटे कप सर्विंग जैसे स्ट्रॉबेरी कप (55 मिली) भी अब 10 रुपए में मिलेंगे, जबकि पहले यह 20 रुपए में मिलते थे। अमूल डार्क चॉकलेट (150 ग्राम) की कीमत 200 रुपए से घटकर 180 रुपए हो गई है। चोकोमिनिस 250 ग्राम टब की कीमत 40 रुपए घटकर 400 रुपए हो गई है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft