बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक युवक की नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। कुछ दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ नजदीकी थाने पहुंची और उसी के साथ रहने की जिद करने लगी। इसके बाद पुलिस की सूचना पर दुल्हन और पति के परिजन थाने पहुंचे। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों से समझौता कर लिया। शादी और सगाई में किए गए लेन-देन को वापस करने की सहमति बनने पर दूल्हा और उसका परिवार बिना किसी कानूनी कार्रवाई के वापस लौट गए।
15 दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ पहुंची थाने
जानकारी के अनुसार, बिसौली थाना क्षेत्र में सुनील परिवार के साथ रहता है। उसने करीब एक महीने पहले क्षेत्र के ही दूसरे गांव में एक युवती से शादी की थी। शादी के करीब 9 दिन बाद दुल्हन वापस अपने गांव लौट गई। इस बीच दुल्हन अपने प्रेमी के साथ गांव से भाग गई। इसकी भनक दूल्हे और उसके परिवार को लग गई। करीब 15 दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ बिसौली थाने पहुंची। वह पुलिस के सामने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। इसके बाद दुल्हन और दूल्हे के परिवार को थाने बुलाया गया। परिजनों के सामने भी दुल्हन ने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की। इस बीच परिजनों ने दुल्हन को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं मानी।
दुल्हन की जिद आगे झुक गया परिवार
दुल्हन की जिद के आगे परिवार झुक गया। दुल्हन और दूल्हे के परिजनों ने सगाई से शादी तक हुए लेन-देन को वापस करने की बात पर समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस के सामने ही पति ने भी दुल्हन को खुशी-खुशी छोड़ने की बात पर लिखित में रजामंदी दे दी। जिसके बाद परिजन दुल्हन और उसके प्रेमी को लेकर चले गए।
दूल्हा सुनील था खुश
सुनील का कहना है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसी वजह से उसने दुल्हन को प्रेमी के साथ भेज दिया। सुनील का कहना है कि वह इंदौर का राजा रघुवंशी बनने से बच गया। अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसका भी हाल राजा रघुवंशी की तरह होता। दोनों हनीमून मनाने के लिए नैनीताल जाने की तैयारी में थे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft