अफ़ग़ानिस्तान. कुंदुज की मावलवी सिकंदर मस्जिद में हुए इस बम धमाके में 30 लोगों की जान गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के टीवी नेटवर्क टोलो न्यूज ने ये जानकारी दी है। इससे पहले गुरुवार को काबुल, मजार शरीफ और कुंदूज में भी धमाके हुए थे। बीते दिन पहला धमाका मजार शरीफ में एक शिया मस्जिद के अंदर हुआ था। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी और 40 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान में हुए बम धमाकों पर बयान जारी किया है। संयुक्त राष्ट्र ने इन आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि अफगानिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों सहित नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ हुए हालिया हमलों पर हम सभी चिंतित हैं। हम यहां सभी हालातों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft