नेशनल डेस्क। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती का चेहरा अक्सर छिपाती हुई नजर आती रही हैं। लेकिन आखिरकार अब एक्ट्रेस बेटी के चेहरे को दिखा दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी का चेहरा नजर आ रहा है। प्रियंका हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक इवेंट में शामिल हुई थीं, यहां से उनकी बेटी के साथ कई फोटोज सामने आए हैं।
निक जैसी दिखती है मालती
अब फोटो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं कि मालती एक दम अपने पिता निक की टू कॉपी है। जहां एक ने लिखा, 'आखिरकार मालती की झलक देखने को मिली, वो बहुत क्यूट है', वहीं दूसरे ने लिखा, 'मालती निक की तरह लगती है।
बेबी मालती को लेकर शेयर की थी जानकारी
प्रियंका और निक ने 22 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की थी। कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। प्रियंका की बच्ची का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया था। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण मालती कुछ कमजोर भी थीं। इसके लिए निक-प्रियंका ने ये फैसला किया था कि जब तक बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक वो अस्पताल में ही रहेंगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft