मुंबई। सोमवार को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए सभी से अपील की है। फिलहाल दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत पूछने के लिए फैमिली उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची हैं, साथ ही सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा भी उनसे मिलने पहुंचे। धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने पहले उनकी सेहत को ‘स्थिर’ बताया था। अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को लेकर पोस्ट किया है, जिसमें अफवाहों पर उनका गुस्सा फूटा है।
एक्टर ने अपनी शुरुआती जीवन साहनेवाल गांव में बिताया और लुधियाना के लालटन कलां में सरकारी सीनियर मिडल स्कूल में पढ़ाई की। वहीं उनके पिता गांव के स्कूल के प्रिंसिपल थे।
धर्मेंद्र ने पहली शादी की थी प्रकाश कौर से
धर्मेंद्र की पहली शादी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले 1954 में 19 वर्ष की आयु में प्रकाश कौर से हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल और दो बेटियां, विजेता और अजीता हैं। फिल्मों में एंट्री के बाद धर्मेंद्र की लाइफ में हेमा मालिनी आईं और उन्होंने उनसे शादी की। उस समय इस शादी को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी। इस शादी को लेकर खबर आई कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इसके लिए इस्लाम धर्म अपनाया। हालांकि, एक राजनीतिक अभियान के दौरान जब ये अफवाहें जोरों पर फैलने लगीं तो धर्मेंद्र ने दावा किया कि वह हिंदू बने रहे और उनका परिवार आर्य समाजी है। उन्होंने और हेमा मालिनी ने वर्ष 1970 के दशक में 'शोले' सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। हेमा मालिनी से उन्हें दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल है।
बता दें कि, सुपरस्टार धर्मेंद्र ने वर्ष 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से डेब्यू किया था। उन्होंने पहली बार 1960 के दशक के बीच 'आई मिलन की बेला' , 'फूल और पत्थर' और 'आए दिन बहार के' जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रियता हासिल की। हिंदी फिल्मों में उनकी कई ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के लिए उन्हें भारत का 'ही-मैन' करार दिया गया। हालांकि, उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली थी। वर्ष 1966 में आई फिल्म'फूल और पत्थर' से। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में धर्मेन्द्र मीना कुमारी के साथ नजर आए थे। धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई शानदार और यादगार फिल्में कीं जिसमें 'आया सावन झूम के', 'जीवन मृत्यु', 'मेरा गांव मेरा देश', 'सीता और गीता', 'राजा जानी', 'यादों की बारात', 'शोले', 'प्रतिज्ञा', 'चरस', 'धरम वीर', 'गुलामी', 'हुकूमत', 'आंखें' , 'शिकार', 'बंदिनी' , 'हकीकत' , 'अनुपमा' ,' ममता' , 'मझली दीदी' , 'सत्यकाम' , 'नया जमाना' , 'समाधि' , 'रेशम की डोरी' , 'चुपके चुपके', 'दिल्लगी' , 'द बर्निंग ट्रेन' , 'दो दिशाएं' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
300 से अधिक फिल्मों में किया काम
धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे हैंडसम और सफल फिल्म स्टार्स में से एक माना जाता है। उन्हें बॉलीवुड का 'ही-मैन' नाम भी दिया गया है। करीब 6 दशकों से अधिक के सिनेमाई करियर के साथ उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। धर्मेंद्र के नाम हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1987 में एक ही वर्ष में 07 लगातार हिट और 09 सफल फिल्मों का रिकॉर्ड है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft