Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मइटावा में यादव कथावाचक की पिटाई, पीड़ित बोला- यादव सुनते ही बोले ये ब्राह्मणों का गांव है, फिर जमकर धुनाई...

इटावा में यादव कथावाचक की पिटाई, पीड़ित बोला- यादव सुनते ही बोले ये ब्राह्मणों का गांव है, फिर जमकर धुनाई

 Newsbaji  |  Jun 25, 2025 10:09 AM  | 
Last Updated : Jun 25, 2025 10:09 AM
कथावाचक की पिटाई और बाल काटने का मामला
कथावाचक की पिटाई और बाल काटने का मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक कथावाचक की जाति पूछने के बाद पिटाई, बाल काटने और महिला के पैर पर नाक रगड़वाने का मामला सामने आया है, अब इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं समजावादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है।

कथावाचक संत सिंह यादव ने बताया कि, घटना दानरपुर गांव की है। हम यहां भागवत करने आए थे। हमारे पास गांव के मंदिर के एक पाठक बाबा और उनके साथ में पप्पू महाराज भी आए थे। हमसे भागवत कहने के लिए बोले, उनके निवेदन पर हम लोग गांव में कथा कहने पहुंचे। हमारे जो है मुख्य वक्ता है मुकुटमणि शास्त्री उनके साथ मैं सहायकी करता हूं।  
संत यादव ने बताया कि, पहला श्लोक हो गया भागवत भी शुरू हो गई थी। शाम को उन लोगों ने पता लगाया होगा तो वो बोले कहां के रहने वाले हो, तो हमने कहा रहने वाले तो कानपुर के है। पहले हम शिक्षक थे स्कूल चलाते थे। स्कूल बंद हो गया तो इसके बाद हम भागवत करने लगे है, तो वो लोग बोले की पता चला है कि तुम्हारी जाति बहुत छोटी है। हमने कहा में यादव हूं, तो उन्होंने आईडी मांगी। हमारे पास उस समय आधार कार्ड नहीं था। हमने कहा कि नंबर ले लो हमारा हमारे घर से पता लगा लीजिए। 

कथावाचक की आपबीती
फिर नंबर लिया हमारे बेटे से पूछा। बेटे के नाम में जैसे ही यादव सुना। इन्होंने कहा की यह तीन सौ ब्राह्मणों का गांव है। यादव होकर यहां भागवत करने आए हो और इन्होंने हमें बहुत मारा। रात भर इन्होंने बहुत टॉर्चर किया। यहां तक की हमारे बाल काट दिए। संत सिंह यादव ने आरोप लगाया कि, इन लोगों ने एक महिला का मूत्र हमारे ऊपर छिड़का, इसके बाद बोले ब्राह्मण का मूत्र तुम्हारे ऊपर पड़ गया है। अब तुम पवित्र हो गए। संत कुमार का कहना है कि हमने तो शुरू में ही सब कुछ बता दिया था, जब यहां आए तो कहा गया कि तुम्हारी हिम्मत कैसे पड़ गई कि ब्राह्मणों के गांव में आने की। ब्राह्मणों के गांव में तुम गद्दी पर बैठे हो। 

बहरहाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, थाना बकेवर पुलिस द्वारा पीडि़त की पहचान कर तहरीर मिल गई है, केस दर्ज हो गया है। फिलहाल आगे की विवेचना जारी है। पुलिस टीम द्वारा 04 दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।  

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft