बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने प्रेमी का सहयोग लिया। फिलहाल, पुलिस ने इस हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार
आरोपी महिला को इंस्टाग्राम में पहले बेटे की उम्र के लड़के से दोस्ती हो जाती है। फिर छुप-छुप के मिलने का दौर शुरु होता है, जब पति को पत्नी की बेवफाई का शक हुआ, फिर घर में लगातार दोनों के बीच आपसी बहसबाजी शुरु हो जाती है। फिर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारने की साजिश कर ली और फिल्मी तरीके से प्रेमी के संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
सनसनीखेज हत्या की कहानी
जानकारी के अनुसार, बीती 25 अक्टूबर की घटना है, जब ग्राम वटगन में फल विक्रेता अमृत गिरी की उसके ही घर में हत्या कर दी गई थी। मृतक खून से लथपथ हालत में सोफ़े पर मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में मामला रहस्यमयी लग रहा था। लेकिन जब पुलिस ने मृतक की पत्नी चंद्रिका गिरी से गहराई से पूछताछ की तो वह सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रही थी।
पुलिस को उसके जवाब देने के लिहाज से शक हुआ। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। हत्या के दिन आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी को चेन्नई से रायपुर बुलाया और आरोपी पत्नी अपने प्रेमी को रायपुर लेने गई और देर शाम अपने गांव वटगन पहुंची। घर पहुंचते ही अपने प्रेमी को छत में छुपा दिया और अपने बच्चों को लेकर पास के गांव लेटरा में आयोजित आर्केस्ट्रा देखने चली गई। साजिश के तहत जैसे ही देर रात हुई, आरोपी आशिक ने घर पर सो रहे पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात को करने के बाद आरोपी प्रेमी रातों रात चेन्नई के लिए फरार हो गया। आरोपियों ने ये सोचा था कि, पुलिस चेन्नई में कहां ढूंढ पायेगी, लेकिन पुलिस साइबर सेल की मदद से मोबाइल के सारे डिटेल खंगाले और आरोपी प्रेमी तक पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक, चंद्रिका गिरी का इंस्टाग्राम के जरिए बिहार निवासी टुन्ना कुमार शर्मा से प्रेम संबंध था। टुन्ना चेन्नई में काम करता था। दोनों ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। नाचा कार्यक्रम के दिन पत्नी घर से बाहर थी, तभी टुन्ना ने मौका पाकर अमृत गिरी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और चेन्नई भाग गया। हत्या के पीछे अवैध संबंध मुख्य कारण था। आरोपी टुन्ना कुमार को चेन्नई से हिरासत में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft