गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश की 3 महिलाओं को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त गांजा की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है. महिलाएं अलग-अलग ट्रालियों में महंगी-महंगी साड़ियों के बीच इन्हें छिपाकर ले जा रही थीं.
बता दें कि गरियाबंद जिले में मैनपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ महिलाएं गांजा की स्मगलिंग कर रही हैं. उन्हें बताया गया कि यूपी के बलिया जिले की की 3 महिलाएं देवभोग से रायपुर जाने वाली बस में सवार हैं. इस पर मैनपुर टीआई शिवशंकर हुर्रा अपनी टीम के साथ मेन रोड पर पहुंचे.
यहां बोईर गांव के पास बस का इंतजार किया गया. फिर जैसे ही ये बस पहुंची, रोककर यात्रियों की तलाशी ली गई. इसमें ये 3 महिलाएं गांजा के साथ पकड़ी गईं. उन्होंने अलग-अलग ट्रालियों में नई साड़ियों के बीच गांजा के पैकेट छिपा लिए थे. कुल 30 किलो गांजा को जब्त कर महिलाओं को हिरासत में लिया गया.
इनकी हुई गिरफ्तारी
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft